फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में लगा एसी खराब होने से भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच वार्ड का तापमान बढ़ जाने से झुलसे मरीजों की हालत और खराब हो रही है। परिजनों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शहर के देवीगंज के रहने वाले आनंद गुप्ता दो दिन पूर्व घर में ही आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। बता दें कि बर्न वार्ड में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को विशेष देखभाल और नियंत्रित तापमान जरूरी होता है, लेकिन यहां का एसी कुछ दिनों से खराब पड़ा है और कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- बीमारी से ज्यादा उमस की मार, जिला अस्पताल में मरीज लाचार एसी बंद होने के कारण वार्ड में ...