बर्न के मरीजों को मिलेगा अलग डेडिकेटेड वार्ड
धनबाद, मई 20 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब बर्न के मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन बर्न वार्ड का रिनोवेशन करा रहा है ताकि मरीजों को संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। वर्षों से अलग और अत्याधुनिक बर्न वार्ड की मांग उठ रही थी, जिस पर अब पहल शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो नए बर्न वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, अत्याधुनिक मॉनिटर, बेहतर बेड व्यवस्था और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड में साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बर्न मरीजों के इलाज में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है, इसलिए वार्ड को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि मरीजों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की गई सफल स्कैपुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.