बर्नीगाड़ में डिग्री कॉलेज शुरू, 217 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित बर्नीगाड़ में राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु अभियान के जनसेवा शिविर में लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 30 कार्यों का शिलान्यास और आठ का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के स्थायी भवन और परिसर का निर्माण जल्द शुरू कराने की घोषणा की। उन्होंने राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने और बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय बड़कोट और चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत करने की बात कही। उन्होंने डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पहले घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.