बर्धन खवाड़े मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज
देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। स्थानीय केकेएन स्टेडियम देवघर में मंगलवार को स्मृतिशेष बर्धन खवाड़े मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट में 12 टीम के बीच होगा मुकाबला होगा। उद्घाटन के दिन ही 3 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे शहर को पोस्टर-बैनर से सजा दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक दर्शकों का जुटान केकेएन स्टेडियम में हो सके। इस संबंध में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के विजेता टीम को 1 लाख 10 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 55 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 मई मंगलवार को अपराह्न 3 बजे स्व.बर्धन खवाड़े ट्रॉफी का उद्घाटन होना निर्धारित है। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा टूर्नामेंट, केसीए के पूर्व पदाधिकारियों के नाम से खेलेंगी टीमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.