नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- ईरान और अमेरिका के बीच बिचौलिया बनने की कोशिश में पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। एक तरफ जहां लेबनान पर इजरायल के भीषण हमलों के बाद सीजफायर टूटने का खतरा मंडराने लगा है, वहीं दूसरी तरफ अब इजरायल ने पाकिस्तान को जोरदार फटकार लगाई है। इसकी वजह है पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान। इजरायल ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में होने वाली US-ईरान शांति वार्ता से पहले ख्वाजा आसिफ के बयान पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए साफ साफ कह दिया कि इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में लेबनान पर हुए हमलों को लेकर इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को बुरा, मानवता के लिए अभिशाप और कैंसर जैसा बताया। आसिफ ने कहा, "जब इस्लामाबाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.