राजनांदगांव, मार्च 31 -- बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री की सोने की बाली ट्रेन में ही छूट गई। जो कि ट्रेन में ड्यूटी कर रहे मुख्य टिकट निरीक्षक को मिली। इसके बाद उन्होंने जो किया उसकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने ना केवल तत्परता से आधुनिक तकनीक की मदद से उस यात्री का पता लगाया, जो उस बर्थ पर यात्रा कर रहा था, बल्कि उस सोने की बाली के मालिकाना हक की पुष्टि करने के बाद उसे सुरक्षित उसके मालिक तक भी पहुंचा दिया। दरअसल यह बाली दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक राज कुमार को मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उस ट्रेन से यात्रा कर रहीं महिला यात्री तक उस बाली को सुरक्षित पहुंचा दिया। इस बारे में जा...