नई दिल्ली, मार्च 3 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में सोमवार को एक जन्मदिन की पार्टी मातम में बदल गई। बिरगवां क्षेत्र में आयोजित पार्टी के दौरान 12 वर्षीय छात्र उनैज खान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली छात्र की कनपटी पर लगी और माथे को चीरती हुई निकल गई। मृतक के पिता ने बेटे के 13 वर्षीय क्लासमेट, उसके माता-पिता और परिजनों पर साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।दोस्त के साथ कार से गया था जन्मदिन मनाने पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) निपुण अग्रवाल के मुताबिक, अमौसी के बेहसा गांव निवासी जमीर खान का बेटा उनैज एक मिशनरी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। जमीर खान, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं, ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनैज का सहपाठी अपने ड्राइवर और तीन अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.