गिरडीह, अप्रैल 17 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बुधवार रात में बर्थ डे पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट व रोड़ेबाजी हो गई। इसमें दोनों पक्ष के कुल पन्द्रह लोग घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे देवरी पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझा बूझाकर सभी घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप घायल पांच लोगों क्रमशः मंटू दास, भुनेश्वर दास, गोविंद दास, मुन्ना दास एवं बेबी देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। बताया गया कि गांव में एक पक्ष के घर में बर्थ डे पार्टी का आयोजन था। इसी क्रम में दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। बाद में वहां मारपीट हुई व रोड़ेबाजी होने लगी। जिसमें गांव के मंटू कुमार दास 28 वर्ष, संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.