रुडकी, मई 17 -- बर्थ-डे पार्टी पर तमंचे पर डिस्को करने वाले युवक की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। साथ ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित डबल फाटक के पास दो दिन पूर्व एक बर्थ-डे पार्टी में एक युवक की तमंचे लहराते हुए डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो मामले की जांच शुरू की गई। इस बीच पुलिस ने युवक की पहचान अंशुल निवासी शाकुंबरी इन्क्लेव कॉलोनी दिल्ली रोड, रुड़की के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह घर से फरार हो गया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक कॉलोनी के पास खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंद...