लखनऊ, अप्रैल 17 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज इलाके में गुरुवार रात घर पर बर्थ-डे पार्टी मना रहे अधिवक्ता पर दबंगों ने जान लेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर दांत से काट लिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई। पुलिस ने अधिवक्ता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।कबीरपुर गांव निवासी ननकाई देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात में घर पर पोते अथर्व का बर्थ-डे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी रंजिश के चलते पड़ोसी चाचा महेश व गणेश के परिवार के आकाश, विकास, सुमन, शिवानी, अर्चना, सुरेश, संतोष ने लाठी-डंडे लेकर आए और उनके घर पर धावा बोल दिया। यह भी पढ़ें- बिधनू में दो पक्षों में संघर्ष, चले कुल्हाड़ी-डंडे शोर सुन कर परिवार के ही सरवन, दिनेश, निलेश बचाने के लिए दौड़े तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं मारापीटा। आरोप है कि शिव...