बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाना हुआ महंगा, आवेदन शुल्क 10 गुना तक बढ़ा
प्रमुख संवाददाता, जून 21 -- UP News: महंगाई के बीच आम लोगों पर एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। अब बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहले की तुलना में कई गुना अधिक शुल्क चुकाना होगा। शासन के नए आदेश के बाद आगरा नगर निगम ने आवेदन शुल्क में संशोधन करते हुए विभिन्न श्रेणियों की फीस में करीब 10 गुना तक बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम नागरिकों की जेब पर अतिरिक्त असर पड़ेगा। अब तक बेहद मामूली शुल्क में मिलने वाले इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए लोगों को पहले की तुलना में काफी अधिक राशि चुकानी होगी। आगरा नगर निगम को प्राप्त शासन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क की सभी श्रेणियों में बदलाव किया गया है। सामान्य आवेदन, जिसके लिए पहले मात्र दो रुपये शुल्क लिया जाता था, अब 20 रुपये में किया जाएगा। इसी प्रकार विलंब अथवा विशेष श्रेणी के आवेदन, जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.