बर्थरा खुर्द और पिपरी गांव में शनिवार रात चोरों ने निजी नलकूपों के बिजली पोल से करीब 750 मीटर केबल काट लिया।
वाराणसी, जून 14 -- चौबेपुर। बर्थरा खुर्द और पिपरी गांव में शनिवार रात चोरों ने निजी नलकूपों के बिजली पोल से करीब 750 मीटर केबल काट लिया। आपूर्ति ठप होने से सिंचाई कार्य बाधित हो गया। बर्थरा खुर्द गांव में रामजन्म यादव के नलकूप पर पांच और पिपरी के रामधारी यादव एवं रामजी यादव के नलकूप के दो पोल से चोर केबल काट ले गए। इस दौरान नरेंद्र यादव ने घटना की सूचना जेई सर्वेश बिंद को दी। जेई ने पुलिस को सूचित किया। एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले गरथौली और पिपरी गांव में भी चोरों ने केबल चुराए थे। इन मामलों का खुलासा नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- तेलमर में चोरों ने काट लिये बिजली के तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.