बर्थडे से एक दिन पहले हेड कांस्टेबल के बेटे ने की खुदकुशी, टीचरों पर प्रताड़ित करने का आरोप
संवाददाता, मई 17 -- UP News: यूपी के सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बर्रा में हेड कांस्टेबल के 14 वर्षीय बेटे ने जन्मदिन के एक दिन पहले फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त हेड कांस्टेबल पत्नी और बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। जबकि, दोनों बेटे घर पर मौजूद थे। बेटे के मौत पर हेड कांस्टेबल ने स्कूल के शिक्षकों पर बेटे को ट्यूशन पढ़ने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मूल रूप से कौशांबी के मानीपुर दादा नगर निवासी राकेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ के महानगर कोतवाली में है। वह बर्रा-2 में पत्नी मीना, बेटे अभय, 14 वर्षीय आयुष और बेटी आर्या संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे केशवनगर स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। बेटा आयुष 9वीं का छात्र था। 13 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.