बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात जिम में बर्थडे पार्टी में बर्थडे बाॅय ने मुंह पर केक लगाने को पर अपने तीन दोस्तों के ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। कहासुनी में पूर्व पालिका सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की हत्या से कोहराम मच गया। तीन युवकों के सिर में गोली मारे जाने की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के तीन युवकों की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक समेत आसपास के छह से अधिक थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- जीतू-अमरजीत में इस बात पर हुआ झगड़ा, फिर बुलाए गए साथी; बर्थडे पार्टी में ट्रिपल मर्डर की क्या कहानी ? पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ मुकदम...