रायबरेली, जून 12 -- खीरों (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के खजुरिया बांध के पास गुरुवार देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। व्यापारी का कहना है कि गुरुवार देर शाम वह दुकान बन्द करके बाइक से बर्थडे पार्टी में गए थे, जहां से घर लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों ने कट्टे के बल पर सोने के जेवरात व नकदी लूट ली और कट्टे से वार करके हाथ तोड़ दिया और फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। लखनऊ के रहने वाले संजय वर्मा खीरों कस्बे में अपनी बहन के यहां रहकर कलुवा खेड़ा में राज ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते है। गुरुवार को वह दुकान बन्द कर...