बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। बर्थडे पार्टी से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि विपक्षी ने उन्हें लौटते वक्त घर के पास ही पकड़ लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह दबाकर चुप करा दिया। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्हें मारापीटा भी। थानाध्यक्ष छावनी चंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजन चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायती पत्र में बताया है कि 11 जुलाई 2025 को उनके भतीजे का जन्मदिन था। वे बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गईं थी। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद शाम करीब सात बजे वे अकेले अपने घर लौट रही थीं। आरोप है कि अभी घर से करीब सौ मीटर पहले पहुंची थीं कि तभी गांव का रहने वाला आरोपी राजन चौहान वहां पहुंच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.