बुलंदशहर, मई 12 -- औरंगाबाद में सोमवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियारों से युवकों ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार-पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, दो कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जाता है कि भाकियू नेता के बेटे का जन्मदिन था। औरंगाबाद थाने में तैनात एसएसआई नरेश कुमार सोमवार रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अनामिका शुगर मिल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने नई प्लॉटिंग में कुछ युवक बर्थडे पार्टी कर रहे हैं और अवैध असलहों से फायरिंग...