लखनऊ, मई 13 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सोहावा में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए युवक की कुछ लोगों ने लॉन के बाहर पिटाई कर दी। सोमवार को सोहावा में रहने वाले पंकज श्रीवास्तव के बेटे का जन्मदिन था। जिसकी पार्टी गांव में ही यशोधरा लॉन में आयोजित थी। उसमें शामिल होने गांव का ही कौशल किशोर गया था। कौशल के मुताबिक रात्रि लगभग 9 बजे लॉन के बाहर रतौली, बंथरा निवासी अभिलाष अपने पांच-छह साथियों के साथ मौजूद था। वहां पुराने मामले को लेकर दोनों में काहसुनी हो गई। अभिलाष ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...