बर्थडे पार्टी में युवक की संदिग्ध परिस्थि्तियों में मौत
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला में बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध परिस्थि्तियों में मौत हो गई। वह दोस्त के भांजे के जन्मदिन पर दोस्तों के साथ आया था। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गभाना थाना क्षेत्र के गांव ओगर निवासी सुंदर सिंह (22) पुत्र हरिकिशन नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में पांच बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार रविवार को उसके दोस्त के भांजे का जन्मदिन था। शाम को वह दो दोस्तों के साथ बरौला जन्मदिन की पार्टी में आ गया। पहले सभी दोस्तों ने घर की छत पर शराब पार्टी की। इसके बाद घर के आंगन में डीजे सिस्टम सेटप करने लग गए। सुंदर पास में ही बने कमरे में कूलर के पास बैठ गया। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.