बर्थडे पार्टी में मारपीट, पिता पुत्र सहित चार पर मुकदमा
जौनपुर, मई 23 -- महराजगंज। बर्थडे पार्टी में हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पिता और पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी जंग बहादुर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया की उसके पड़ोसी पन्नालाल के घर बुधवार की रात 12 बजे बर्थडे की पार्टी चल रही थी। पार्टी में मेरा बेटा आकाश भी गया था। जहां किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया। जिसे लेकर पन्नालाल, सभाजीत, अमरजीत, संदीप सहित लोगों ने मेरे बेटे को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.