बर्थडे पार्टी में फायरिंग से फैली दहशत, दी तहरीर
अलीगढ़, अप्रैल 13 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम कॉलोनी में शनिवार बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों ने गोली चला दी। घटना में एक गोली एक सरकारी कर्मचारी के घर की बालकनी की दीवार में आकर धंस गई, जिससे परिवार के लोग सहम गए। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। रोरावर क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम निवासी प्रवीन कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे तीन अज्ञात युवक कॉलोनी में आए और अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उनके घर की छत पर बनी बालकनी की दीवार में जा लगी। घटना के बाद मौके पर खोखा भी मिला, जिसकी पुष्टि मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने की। पीड़ित का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवक कॉलोनी में ही एक परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.