कानपुर, नवम्बर 29 -- सरसौल। महाराजपुर के एक गेस्ट हाउस में बीते गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी में पूर्व प्रधान के बेटे ने मारपीट की और 10 मिनट तक साथियों के साथ घूम- घूमकर कई राउंड फायरिंग भी की। गेस्ट हाउस में मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने खुद को कमरों में बंद कर जान बचायी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पूर्व प्रधान के बेटे समेत नौ नामजद व अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित की कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। महाराजपुर कस्बा निवासी प्रकाश चन्द्र दीक्षित के अनुसार बीते गुरुवार को उनके बेटे मयंक दीक्षित की बर्थडे पार्टी का आयोजन एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। जहां पर उनके रिश्तेदार समेत बेटे के दोस्त व अन्य लोग शामिल थे। पीड़ित ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.