मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के कथैया गांव में गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहराते एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि त्रिभुवन महतो के घर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी, जहां डीजे पर एक युवक पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। थानेदार ओमप्रकाश प्रिय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.