लखनऊ, अप्रैल 7 -- मोहनलालगंज के एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने सगे भाइयों को पीटकर बेसुध कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग रिवाल्वर, मोबाइल फोन व सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। दो को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश की कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी एक ही पार्टी में आए थे। तेलीबाग निवासी हेमंत सोनी की मोहनलालगंज कस्बे में लक्का ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार देर शाम उनके दोस्त राजा गुप्ता की बेटी के मुंडन व बर्थडे की पार्टी मोहनलालगंज के फुलवरिया मोड़ के पास एक होटल में थी। वहां वह अपने बड़े भाई शंकर सोनी के साथ गए थे। आरोप है कि कार पार्किंग को लेकर रात करीब 10:30 बजे पार्टी में शामिल हरिकंशगढ़ी...