नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिला यूनिट बलात्कार के आरोपी को 'इंटरपोल' व 'भारतपोल' की मदद से यूएई के अबू धाबी से भारत लेकर आई है। आरोपी पर एक युवती को बर्थ डे पार्टी में ले जाकर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर करोल बाग के एक होटल में बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी साजिर पल्ली मूपन उर्फ साजिर पीएम केरल के कन्नूर का रहने वाला है। वह एक प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनी सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी ले रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण बीते साल एक अक्टूबर की रात दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक लाउंज में कंपनी के कर्मचारियों की एक बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें 20 वर्षीय पीड़िता भी शामिल हुई थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कंप...