पीलीभीत, मार्च 14 -- बरखेड़ा। नशे में एक युवक बर्थडे पार्टी में डीजे पर डांस करने पहुंच गया। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक ने अन्य लोगों की मदद से घर में घुसकर मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता और सामान तोड़ने का भी आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की वीडियो वायरल हो रही। गांव मचवाखेडा निवासी पूजा पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि उनके पुत्र दिपांशु का 12 मार्च को जन्मदिन था। शाम को उनके घर में ही जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। डीजे पर उनके घर की महिलाएं डांस कर रही थी। इसी दौरान उनका पड़ोसी शराब के नशे में घर में घुस आया और महिलाओं के साथ जबरदस्ती डांस करने लगा। विरोध करने पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर उस दौरान परिवार वालों ने उसे समझा बुझाकर घर से भेज दिया। उसके जाने के बाद कार्यक्रम फिर शुरू हो गया। कुछ देर बा...