फतेहपुर, मार्च 28 -- जाफरगंज। कौशांबी पिकअप हादसे में जान गंवाने वाले मासूम छह वर्षीय मंयक का शुक्रवार को जन्मदिन था। मुंडन से लौटने के बाद घर में उसका जन्मदिन मनाया जाना था, लेकिन नियती को तो कुछ और ही मंजूर था। मासूम मयंक, जिसने अभी ठीक से जीवन को समझना भी शुरु नहीं किया था, अपने ही जन्मदिन के दिन जिंदगी की जंग हार गया। मां की आंखों के सामने मयंक की जान निकली, लेकिन मां चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती थी। वजह, वह खुद हादसे में गंभीर घायल है। वहीं साथ गई दादी की मौत हो गई है। कुरौली निवासी मुकेश सूरत में रहता है। शुक्रवार को पड़ोसी राजन निषाद के बेटे शुभम के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये मुकेश की पत्नी गुड़िया देवी, बेटे मयंक, सास मैकी, जेठानी विजय कली, जेठ कमलेश और उसके बच्चे अखिलेश, कैलाश व शिवानी के साथ गई थी। हादसे में मयंक की मौ...