नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया है। CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने बुधवार तड़के बताया है कि दास, रांका और अभिजीत दीपके की अनुपस्थिति में CJP की जिम्मेदारी संभालने वाले अजिंक्य शिंदे को सुबह सात बजे से पहले मंदिर मार्ग पुलिस थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किए जाने की संभावना है। उनके मुताबिक ये गिरफ्तारी पूरी तरह गैरकानूनी है और पुलिस ने जो वजह बताए हैं वह भी अनुचित है। अभिजीत दीपके ने बताया है कि आज आशुतोष रांका का जन्मदिन है और ऐसे में रांका पर बर्थडे के दिन जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। इधर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि CJP नेताओं को प्रीवेंटिव अरेस्ट के अंदर रख रहे हैं। गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई...