हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी। शहर में जारी गैस किल्लत अब आम रसोई से निकलकर कारोबार की भट्ठियों तक पहुंच चुकी है। इसका असर बेकरी उद्योग पर देखने को मिल रहा है। बेकरी कारोबारियों के मुताबिक गैस संकट ने बर्थडे केक के दामों को बढ़ा दिया है। साथ ही पिज्जा, पेटीज समेत अन्य बेकरी आइटम के दाम आसमान चढ़ गए हैं। केक्स एंड बॉक्स के मालिक प्रियंक जोशी ने बताया की बेकरी में इस्तेमाल होने वाली क्रीम, चॉकलेट और अन्य कच्चा माल पहले ही महंगा हो चुका है। ऊपर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मजबूरी में अब आलू पेटीज, ब्रेड, बर्गर बन, पिज़्ज़ा बेस और कुलचे जैसे कई प्रोडक्ट्स का उत्पादन पूरी तरह बंद करना पड़ा है। उन्होंने बताया की परेशानी इसलिए भी हैं क्यूंकि अधिकतर लोग गैस का ओवन इस्तेमाल करते हैं और सिलेंडर मिल ही नहीं रहा...