बर्थडे केक खाते ही सीने में जलन और उल्टियां; 11 लोग बीमार, 3 बच्चे ICU में भर्ती
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- महाराष्ट्र के पालघर जिले में जन्मदिन का केक खाने के बाद 7 बच्चों समेत 11 लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, केक में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिली थी। सात बच्चों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उस बेकरी पर छापा मारा, जहां से केक खरीदा गया था। अधिकारियों ने बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, अब 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भरेगी फर्राटा पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम नालासोपारा के ताकीपाड़ा इलाके के नीलकंठेश्वर में हुई। स्थानीय लोग 25 वर्षीय महिला का बर्थडे मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। शाम करीब 6 बजे कुछ बच्चे जन्मदिन का केक लेकर पहुंचे। केक खाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.