बर्थडे की दावत न देने पर दबंगों ने घर में घुस कर परिजनों को पीटा, बर्थडे ब्वाय की टांग तोड़ी
बरेली, मई 20 -- नवाबगंज। बेटे के बर्थडे कार्यक्रम में न बुलाने से गुस्साए दबंग ग्रामीण के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और बर्थडे ब्वाय की टांग तोड़ दी। परिजनों उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर घायल मां की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।क्षेत्र के खंजनुपर खंजनिया गांव की सुनीता देवी पत्नी लोकेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनके बेटे मानस देव का जन्मदिन था। इसकी घर में पार्टी थी। केवल परिवार वाले ही शामिल थे। शाम आठ बजे केक काटा जाना था। बथुआ नवादा गांव में रहने वाले उनके कुछ रिश्तेदार उनके घर में घुस आए और दावत न देने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे। बेटा मानस देव बचाने आया तो उसके पैर में बंका मार कर तोड़ दिया। सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.