बस्ती, मार्च 9 -- साऊंघाट। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैड़ा खरहरा गांव में मोमोज का ठेला व उस पर रखा बर्तन शनिवार की रात चोरी हो गया। ठेले पर दुकान चलाने वाले गांव निवासी पुद्दन सोनकर ने घटना से संबंधित तहरीर वॉल्टरगंज पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर डॉयल 112 को फोन किया। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुद्दन सोनकर ने बताया कि शनिवार रात घर के सामने ठेला खड़ा कर सो गया। रविवार सुबह जब जगा तो देखा कि ठेला व ठेले पर रखा बर्तन गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.