बलरामपुर, फरवरी 28 -- ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री कस्बे में शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से बर्तन एवं रूई की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहीं अग्निकांड के दौरान दुकान के भीतर सो रही 60 वर्षीय वृद्ध महिला रेखा देवी झुलसकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तत्काल जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात साढ़े दस बजे अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं। कस्बा निवासी बजरंगी गुप्ता और लालता गुप्ता की दुकान के भीतर से अचानक धुआं के साथ आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर अन्य व्यापारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.