मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मुरादाबाद। अग्रवाल सभा ने नववर्ष की उत्सव सभा जनवरी में ही सीएल गुप्ता फार्म हाउस में कराने और इसमें बर्तन व्यापारियों के साथ वर्ष 2025 में जिन सदस्यों का विवाह हुआ है उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। तय किया गया कि 22 जनवरी को महाकालेश्वर धाम मंदिर होने वाली धर्म ध्वज स्थापना समारोह में सभा की सहभागिता रहेगी। यह जानकारी देते हुए सीए अजीत अग्रवाल ने बताया एक रेस्टोरेंट में हुई सभा में निर्णय लिया गया कि फरवरी में अग्रवाल सदस्यों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। अध्यक्षता महेश चंद्र अग्रवाल ने एवं संचालन सीए अजीत अग्रवाल ने किया। पवन अग्रवाल, अंबरीष अग्रवाल, अजय गुप्ता,शरद अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल,विजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.