मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेंदुआरी गजसिंह निवासी मिट्टी बर्तन व्यवसाई मकेश्वर पंडित की हत्या मामले में शुक्रवार को पिता बालजी पंडित के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें पड़ोसी मुन्ना पंडित एवं तीन अज्ञात को आरोपित किया है। बालजी ने पुलिस को बताया कि मुन्ना पंडित अक्सर बहू से मोबाइल पर बात करता था। इसको लेकर कई बार आरोपित के परिजनों से शिकायत की गई थी। साजिश के तहत पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त मुन्ना पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हत्यारों की तलाश जारी है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मकेश्वर पंडित का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बता दें कि गुरुवार की रात हत्यारों ने मकेश्वर पंडित की हत्या कर दी थी। वह मोतीपुर बाजार से घर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.