ललितपुर, जून 2 -- ललितपुर। थान जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के पास सड़क हादसे में मिट्टी के बर्तन बेचने वाले ग्रामीण की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक पुत्र व उसके पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जाखलौन निवासी 35 वर्षीय इकबाल उर्फ बंटी पुत्र हमीद खां कस्बे के साथ आस पास इलाके में मिट्टी के बर्तन बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार की सुबह वह मिट्टी के बर्तन लेकर बेचने के लिए घर से निकला था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार के पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, वाहन जब्त जैसे ही वह ग्राम पिपरिया के पास गांव में प्रवेश कर रहा था, तभी सामने से आ रहे मध्य प्रदे...