बागपत, मई 1 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने बर्तन विक्रेता की हत्या में शामिल दो आरोपियों की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दी। दरअसल, सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में 16 फरवरी को गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह के नलकूप पर ईंट से पीट-पीटकर शमशाद निवासी खादराबाद जिला संभल की हत्या कर दी गई थी। उसके भाई रिजवान ने पहचान की थी। उसने बताया कि शमशाद कई युवकों के साथ निवाड़ा गांव में किराए के मकान में रहकर गांवों में फेरी लगाकर बर्तन बेचने और बाल खरीदता था। पुलिस ने हत्यारोपी मोहित राठी, भूपेंद्र उर्फ भूरा और चमन निवासी गांगनौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- सूफियान हत्याकांड: भाजपा नेता समेत दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज जिन्होंने बर्तनों और फ्राईपैन के भाव को लेकर हुए विवाद में ईंट से पीटकर शमशाद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.