बर्तन में रखे माड़ में गिरकर मासूम झुलसी
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर गांव में शुक्रवार को बर्तन में रखे माड़ में गिरकर बबलू महतो की तीन साल की पुत्री झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने तन्नू कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के बाद तन्नू की माड़ को एक बर्तन में रखी थी। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची बर्तन में गिर गई। इसके बाद तन्नू की नानी उसे अस्पताल ले गई। यह भी पढ़ें- बर्तन में रखे माड़ में गिरकर मासूम झुलसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.