छपरा, मार्च 14 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के एकडी़पुर गांव निवासी शैलेंद्र महतो की 25 वर्षीय पत्नी अनीता देवी को घर में सांप ने डंस लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार के उपचार के बाद महिला को होश आ गया और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। होश में आने के बाद अनीता देवी ने बताया कि वह रसोईघर से बर्तन निकालकर चापाकल के पास रखने जा रही थीं, तभी बर्तन में पहले से बैठे सांप ने उन्हें डंस लिया, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। रेफरल अस्पताल में नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन तरैया । तरैया रेफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.