फतेहपुर, जनवरी 6 -- चांदपुर। क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय पर चोरों ने दीवार काटकर एमडीएम बनाने वाले बर्तन व भट्ठी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं राजकीय नलकूप 123 बीजी के ट्रांसफार्मर से तेल भी चुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका सरोज सोनकर ने विद्यालय में नकब काटकर बर्तन इत्यादि ले जाने की शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने कहा कि जानकारी मिली है कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...