मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के भगवानपुर ओवर ब्रिज के पास चोरों ने एक बर्तन दुकान और गोदाम के ताले काट कर 50 हजार रुपए नगद और चार लाख मूल्य से अधिक के बर्तन व अन्य सामान उड़ा लिए। पीड़ित दुकानदार ने सदर थाने में केस दर्ज कराया। दुकानदार राहुल कुमार ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात वह दुकान और गोदाम बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान और गोदान के तीन ताले कटे हुए थे। अंदर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान और गोदाम में रखे सामानों का आकलन करने पर पता चला कि दोनों जगहों से नकदी समेत करीब 4.50 लाख रुपए की संपत्ति गायब है। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित विद्यालय से दो पंखा व अन्य सामानों की चोरी सीसीटीवी के डीबीआर भी चोर उखाड़ कर ले गये। दुकानदार ने यह भी बताया है कि इत्मीनान से चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.