कटिहार, मार्च 21 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही हाट में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में शुक्रवार की सुबह 11 बजे अगलगी की एक घटना में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। अगलगी कि यह घटना मंसूर आलम के बर्तन, किचन आइटम एवं अन्य डोमेस्टिक सामानो की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। दुकान मालिक मो मंसूर आलम अगलगी की घटना के दौरान दुकान बंद करके चंद कदमों की दूरी पर स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने निकले थे।इसी दौरान दुकान के अंदर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी चिंगारी ने पूरे दुकान में रखे सामानों को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना पाकर जब दुकान मलिक वहां पहुंचा तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मनसाही थाना एवं अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.