आजमगढ़, जनवरी 31 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में शनिवार की सुबह बर्तन की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। रामशरन गुप्ता अपने दो मंजिला मकान के भूतल के अगले हिस्से में बर्तन की दुकान किये हैं। शनिवार की सुबह करीब छह बजे लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता हुआ देख कर दुकानदार को जानकारी दी। जब तक दुकानदार आता कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगो ने टुल्लू पंप चालू कर आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम आयी। तब तक दुकान में रखे सभी सामान जल कर नष्ट हो गए थे। दुकानदार ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.