पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। जनपद में वर्ल्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने 160 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। एक कंट्रोल रूम जनपद स्तर पर और पांच कंट्रोल रूम तहसील स्तर पर बनाए गए हैं, जहां पर सूचना दी जा सकती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि जनपद की सीमा अंतर्राष्ट्रीय देश से टच करती है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। बर्ड फ्लू को लेकर सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। यह काम वन विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। अगर कहीं पक्षी मरा हुआ मिलता है तो वन विभाग की टीम पशुपालन विभाग को सूचना देगी। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू पर नजर रखने के लिए 16 आरआरटी टीम बनाई गई है। 1अप्रैल से अब तक जिले से 160 नमूने लैब भेजे गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...