मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमएसकेबी कॉलेज में शुक्रवार को परिचय पक्षियों व पक्षी दर्शन विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला बर्ड मॉनिटरिंग टीम, नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन के सहयोग हुई। इस अवसर पर कॉलेज के स्मार्ट रूम का भी उद्घाटन किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मानव जाति इस धरती को पक्षियों, जानवरों और अन्य सभी जीवों के साथ साझा करती है, इसलिए प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी आवश्यक है। प्रशिक्षक राहुल कुमार ने कहा कि बर्ड वॉचिंग में काफी रोमांचक करियर है। कार्यक्रम की संयोजक राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष शालिनी गुप्ता थीं। यह भी पढ़ें- बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर निकाली प्रकृति प्रहरी पत्रिका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.