भागलपुर, फरवरी 2 -- नवगछिया क्षेत्र में मृत कौओं में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 11 जनवरी को नवगछिया इलाके में एक साथ 127 कौओं की मौत हो गई थी। इसके बाद मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आने पर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए। रविवार को नवगछिया कचहरी मैदान सहित आसपास के इलाकों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया तथा प्रभावित क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सोमवार को पहुंचीं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सात प्रखंडों में संचालित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.