बर्ड डे पार्टी में डांस करने से किया मना, दी जान
भदोही, मई 12 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। बेटे के जन्मदिन की पार्टी में पत्नी को डांस करने से पति ने मना किया। इसी बात को लेकर नाराज विवाहिता ने रविवार की देर रात कमरे के छत के पंखे में साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी। सोमवार की सुबह जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। यह मामला कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार निषाद बस्ती का है। उक्त गांव निवासी जमुना निषाद के बेटे संजय की 31 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी के बेटे का जन्मदिन रविवार को था। शाम को बर्ड डे पार्टी का आयोजन घर पर किया गया था। गत दिनों रन्नो देवी को चोट लगने के कारण हाथ टूट गया था। ऐसे में रात में पति ने पार्टी में डांस करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। घर और पड़ोस के लोगों ने दोनों को समझाने का काम किया। उसके बाद महिला बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.