अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तस्वीर महल पर सड़क पर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वार्ड-63 की पार्षद अराधना मित्तल ने बर्छी बहादुर दरगाह के पास हुई अवैध दुकानों को हटाए जाने के संबंध में पत्र भेजा है। पार्षद ने भेजे पत्र में लिखा है कि कठपुला स्थित बर्छी बहादुर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। दीवानी कचहरी रोड पर भी सड़कों पर ढकेलें लगी हुई हैं। इस वजह से यहां जाम लगा रहता है। एम्बुलेंस जाम में फंस जाती हैं। इन दोनों स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...