बर्गर खाते ही गिरने लगती हैं सब्जियां और सॉस? सही तरह से खाने की ये ट्रिक जान लें
नई दिल्ली, जून 12 -- बर्गर देखकर शायद ही कोई खुद को रोक पाता हो। सॉफ्ट बन, टेस्टी स्टफिंग, ताजी सब्जियां और ढेर सारी चटनी मिलकर इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बना देते हैं। लेकिन असली चुनौती बर्गर खाने के दौरान शुरू होती है। पहला निवाला लेते ही कभी टमाटर बाहर निकल जाता है, कभी पत्ता गोभी फिसल जाती है और कई बार चटनी सीधे कपड़ों पर गिर जाती है। खासकर जब आप किसी रेस्तरां, पार्टी या पहली मुलाकात में हों, तब यह स्थिति थोड़ी असहज भी लग सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों की मदद से आप बर्गर का पूरा मजा ले सकते हैं और गंदगी फैलने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी।बर्गर खाते समय सबसे बड़ी गलती क्या होती है? अधिकतर लोग बर्गर को ऊपर से हल्के हाथ से पकड़ते हैं। जैसे ही एक बड़ा निवाला लिया जाता है, अंदर की सामग्री दबाव के कारण बाहर निकलने लगती है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.