ललितपुर, अप्रैल 12 -- ललितपुर। विभिन्न मोबाइल फोन नंबरों से कॉल कर महिला दारोगा का उत्पीड़न, पत्रावलियों के निस्तारण में रिश्वत लेने और शातिर अपराधियों से साठगांठ के मामले में बर्खास्त मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव और उसके गुर्गे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। कोतवाली सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बर्खास्त हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव पर मुकदमों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। स्वाट टीम प्रभारी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद उसको गिरफ्तार करके जेल भेजने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। सदर कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी की संतुति पर गैंग लीडर जितेंद्र सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय देवर सिंह यादव निवासी ग्राम डकोर जनपद जालौन सहित मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सत्यवान सिंह उर्फ गोलू यादव पुत्र रनवीर सिंह के खिलाफ ...